सभी विकास खंडों में जवान एवं सुपरवाइजरों की भर्ती हेतु शिविर

admin
2 Min Read
टिहरी गढ़वाल: सभी विकास खंडों में जवान एवं सुपरवाइजरों की भर्ती हेतु शिविर
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी * गढ़ निनाद, 05 दिसम्बर 2019   

जिला सेवायोजन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 09 से 16 दिसम्बर 2019 तक जनपद के सभी विकासखण्डों में सुरक्षा जवान व सुपरवाईजर के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों को देहरादून में प्रशिक्षण देकर सिक्योरिटी एण्ड इंटेलिजेंस सर्विसेज इण्डिया लिमिटेड में स्थाई नियुक्ति जी जायेगी। 

एस.आई.एस. के भर्ती अधिकारी अमित सिंह बिष्ट ने बताया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली की ओर से जिले के युवाओं के लिए विकास खण्ड स्तर पर अलग-अलग तिथियों में प्रातः 10 बजे से भर्ती आयोजित की जायेगी। भर्ती कार्यक्रम इस प्रकार है-

09 दिसम्बर को  चम्बा, 10 को जौनपुर,

11 को थौलधार,                 12 को प्रताप नगर, 

13 को कीर्तिनगर,               14 को जाखणीधार 

15 को हिण्डोलाखाल तथा    16 दिसम्बर को विकास खण्ड नरेन्द्र नगर में भर्तियां आयोजित की जायेगी। 

भर्ती हेतु 10 वीं पास/फेल, उम्र 20 से 37 वर्ष, लम्बाई 168 सेमी के साथ-साथ शारीरिक रुप से स्वस्थ अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज़ एवं उनकी एक प्रतिलिपि, 1 फोटो, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ में लाना अनिवार्य होगा। सफल/ नियुक्त अभ्यर्थी/सुरक्षा जवान को 10 से 12 हजार रुपये एवं सुपरवाईजर को 12 से 15 हजार रुपये मासिक मानदेय सहित पी.एफ., ग्रेच्यूइटी, बोनस, ईएसआई द्वारा स्वास्थ्य सुविधा, सालाना वेतन वृद्धि व प्रमोशन एवं रहना-खाना आदि सुविधायें दी जायेगी।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!