विविध न्यूज़

जीसी मुर्मू जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल

Please click to share News

खबर को सुनें

जीसी मुर्मू जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल, सत्यपाल मलिक गोवा के

एजेंसी * नई दिल्ली

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला हो गया है। उनको गोवा का राज्यपाल बनाया जाएगा।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला कर दिया गया है। सत्यपाल मलिक को अब गोवा राज्यपाल बनाया जाएगा। वहीं 1 नवंबर से आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू जम्मू कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे। इसके अलावा राधाकृष्ण माथुर लद्दाख के पहले एलजी बनाए गए हैं। पीएस श्रीधरन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। बता दें कि बीते 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के साथ-साथ उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया था।

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहले उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव के तौर पर कार्यरत हैं। गुजरात के सीएम रह चुके नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान गिरीश चंद्र मुर्मू उनके प्रमुख सचिव थे। मुर्मू को नरेंद्र मोदी का करीबी विश्वासपात्र माना जाता है।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पहले एलजी बनाए गए राधा कृष्ण माथुर त्रिपुरा कैडर के 1977 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी है। वह नवंबर 2018 में भारत के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में सेवानिवृत्त हुए। 25 मई 2013 को इस पद पर नियुक्त होने के दो साल बाद माथुर भारत के रक्षा सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए। वह भारत के रक्षा उत्पादन सचिव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम सचिव और भारत के मुख्य सचिव और त्रिपुरा के मुख्य सचिव भी की भूमिका भी निभा चुके हैं।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!