एसएसपी रावत ने सैनिक सम्मेलन में सुनी समस्यायें

admin
1 Min Read
एसएसपी रावत ने सैनिक सम्मेलन में सुनी समस्यायें
खबर को सुनें

नई टिहरी * गढ़ निनाद, 22 नवंबर 2019

पुलिस लाइन चम्बा में टिहरी गढ़वाल के एसएसपी डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत ने मासिक अपराध गोष्ठी के साथ ही सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। गोष्ठी में मौजूद सभी अधिकारी व कर्मचारियों की समस्याओं को एसएसपी ने सुना। सभी को उनकी समस्याओं के उचित निस्तारण का भरोसा दिलाया। 

एसएसपी ने अपराध समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण के लिए

संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित किया। गोष्ठी के उपरान्त जिला तंबाकू नियंत्रण सेल ने इससे संबंधित कानूनों को तत्परता से लागू करने पर चर्चा हुई। तंबाकू नियंत्रण के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाकर तंबाकू के नुकसान से आम लोगों को सचेत करने की पहल करने को कहा गया। 

कोटपा 2003 से संबंधित जानकारियाँ भी गोष्ठी में दी गई। इस अवसर पर एएसपी स्वप्न किशोर सिह, सीओ धन सिंह तोमर, सीओ प्रमोद कुमार शाह, सुशील रावत प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चम्बा सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!