Ad image

कार दुर्घटना में महिला की मौत तीन घायल

admin
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश * गढ़ निनाद ब्यूरो, 12 दिसम्बर 2019

नीलकंठ न्याय पंचायत क्षेत्र में मराल गांव से लौट रही एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एम्स ऋषिकेश भर्ती किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि नीलकंठ क्षेत्र में स्थित मराल गांव में एक परिवार में लड़की की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए 14 बीघा मुनिकीरेती से विनोद कुमार अपने परिवार के साथ गए थे। बरात विदा होने के बाद विनोद अपने परिवार के साथ वापस घर लौट रहे थे।

खैरखाल से एक किलोमीटर आगे की ओर उनकी इंडिगो कार करीब 100 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में उनकी 18 वर्षीय पुत्री काजल छिटक गई। बाकी लोग खाई में वाहन सहित गिर गए। काजल ने सड़क पर आकर वहां से गुजर रहे लोगों को दुर्घटना की सूचना दी।

मौके पर लक्ष्मण झूला से पहुंची पुलिस और लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाला। जिन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। लक्ष्मण झूला के थाना प्रभारी दर्शन सिंह बिष्ट के मुताबिक उपचार के दौरान गीता (30) पत्नी विनोद कुमार की मौत हो गई। दुर्घटना में विनोद (46), इनकी पुत्री काजल (18) और भतीजी इंद्रेश (22) पुत्री स्वर्गीय हीरालाल घायल हुए हैं। तीनों घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!