श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूम धाम से मनाई गई

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मन्दिरों को सजाया गया। विभिन्न विद्यालयों में स्कूली बच्चों ने झांकियां निकाली। बौराड़ी में सभी मंदिरों में भजन कीर्तन हुए। यहां ब्रह्मकुमारी प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय में भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। देवप्रयाग विकास खंड के सभी मंदिरों तथा स्कूलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया गया। प्रताप नगर के सेम-मुखेम स्थित मडवागी सौड़ , बीजपुर आदि में जन्माष्टमी की धूम रही। दूर दूर से आये भक्तों ने रात्रि जागरण किया।

Share This Article
error: Content is protected !!