गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर गुरुर्शाक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः

admin
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर गुरुर्शाक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः

5 सितम्बर को भारत  के  दूसरे पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।राधाकृष्णन 1962 से 1967 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। भारतीय शिक्षा में विशेष योगदान के कारण 5 सितंबर को हर साल उनका जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में अलग-अलग तारीख पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है हालांकि विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्तूबर को मनाया जाता है। यूनेस्को ने 1994 में शिक्षकों के कार्य की सराहना के लिए 5 अज़क्तूबर को विश्व शिक्षक दिवस के रूप में मनाने को लेकर मान्यता दी थी। सिंगापुर में सितंबर के पहले शुक्रवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। जबकि अफगानिस्तान में पांच अक्तूबर को ही यह दिवस मनाया जाता है।

सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले को देश की पहली महिला शिक्षक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा में अहम योगदान दिया था। आपको बता दें कि चीन में 10 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। रूस में 5 अक्टूबर को ही शिक्षक दिवस मनाया जाता है। ईरान में 2 मई 1980 को प्रोफेसर अयातुल्लाह मोर्तेजा मोतेहारी की हत्या के बाद उसी दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। मलेशिया में शिक्षक दिवस को ‘हरि गुरू’ के नाम से जाना जाता है, जो 16 मई को मनाया जाता है। थाईलैंड में 16 जनवरी को, तुर्की में 24 नवम्बर को, जबकि अमेरिका में शिक्षक दिवस 6 मई को मनाया जाता है। आस्ट्रेलिया में शिक्षक दिवस अक्टूबर माह के अंतिम शुक्रवार को मनाया जाता है, जबकि अर्जेन्टीना में शिक्षक दिवस का आयोजन 11 सितम्बर को होता है। वियतनाम में 20 नवम्बर को, पेरू में 6 जुलाई को तो पाकिस्तान में मनाया जाता है। गुरु गोविंद दोउ खड़े ,काके लागूं पाय बलिहारी गुरु आपने ,गोविंद दियो बताय। अतः गुरु का स्थान भगवान से ऊपर बताया गया है।अंत मे शिक्षक दिवस पर सभी गुरुओं को कोटि कोटि नमन।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!