ब्रेकिंग

चचेरी बहन और कब्र खोद रहे भाई की मौत, एक साथ उठे दोनों के जनाजे

Please click to share News

खबर को सुनें

ऊधमसिंह नगर * गढ़ निनाद ब्यूरो

जसपुर जिला उधमसिंहनगर के एक गांव में बहन और भाई का जनाजा एक साथ उठा।भाई चचेरी बहन की कब्र खोद रहा था कि गश खाकर कब्र में ही गिर पड़ा।बेहोशी की हालत में उसे उसके साथी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।भाई और बहन का जनाजा एक साथ उठा तो गाँव में कोहराम मच गया।

युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है

ग्राम रामनगर वन निवासी नसरूद्दीन की दो बेटियां हैं, जो जन्म से ही मानसिक रूप से बीमार हैं। कुछ दिन से 22 वर्षीय छोटी पुत्री शहाना परवीन की तबीयत खराब थी। दो दिन पहले ही उसकी मौत हो गई। शहाना परवीन को दफनाने के लिए गांव के युवकों के साथ उसका चचेरा भाई मुर्करम (25) पुत्र अशफाक हुसैन भी कब्रिस्तान में कब्र खोदने गया था। बताते हैं कि कब्र खोदते समय मुकर्रम की अचानक हालत बिगड़ी और वह कब्र में ही गिर गया। यह देखकर उसके साथियों के होश उड़ गए। वह उसे उठाकर निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देर शाम मुकर्रम और उसकी चचेरी बहन को अलग-अलग कब्रों में दफनाया गया। एक साथ दो जनाजे उठने से गांव में गम का माहौल बना हुआ है। मुकर्रम गांव में बारबर का काम करता था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसका एक पुत्र भी है।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!