राज्य कर्मचारियों को पांच प्रतिशत डीए को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून * गढ़ निनाद

केंद्र की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों को पांच प्रतिशत डीए को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है अब  वित्त विभाग तैयारी में जुट गया है। लगभग 1.60 लाख कर्मियों को अलग से बोनस भी मिलना है।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश पर करीब एक हजार करोड़ रुपये के व्यय भार पड़ने वाला है। प्रदेश सरकार ने आखिरकार तीन लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दीपावली से पहले पांच प्रतिशत डीए के भुगतान का फैसला लिया है।

डीए वेतन में ही लग कर आता है लिहाजा कर्मचारियों को दीपावली से पहले ही वेतन मिल जाने का रास्ता भी साफ हो गया है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि प्रदेश में बोनस के हकदार 1.60 कर्मचारियों को भी दीपावली से पहले ही बोनस मिल जाएगा। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में कर्मचारियों के खाते ऑनलाइन हैं और ऐसे में उनके खातों में पैसे डालने में बहुत ही कम समय लगता है। संभावना है कि पंचायत आचार संहिता के समाप्त होते ही शासन के स्तर से आदेश जारी हो जाएगा।

उधर प्रदेश में करीब 40 हजार निगम कर्मचारी भी हैं, जिनकी ओर से अब डीए और बोनस की मांग प्रमुखता से उठेगी। वर्तमान में औद्योगिक विकास विभाग की ओर से आदेश जारी होने के बाद ही इनको निगमों की ओर से डीए का भुगतान किया जाता है। यह डीए देने में भी निगम अपने संसाधनों का आकलन करते हैं। निगम कर्मियों का कहना है कि इस प्रक्रिया में समय लगता है। इनकी ओर से निगम कर्मियों को भी अन्य कर्मचारियों के साथ ही डीए देने की मांग की गई है।

Share This Article
error: Content is protected !!