करवाचौथ विशेष: शुभ मुहूर्त और कब दिखेगा चांद

करवाचौथ विशेष: शुभ मुहूर्त और कब दिखेगा चांद
Please click to share News

करवाचौथ विशेष: शुभ मुहूर्त और कब दिखेगा चांद

गीता रावत, देहरादून

करवाचौथ का निर्जला व्रत सुहागिन महिलाएं रखती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत में माता गौरी और भगवान शंकर से अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए कामना करती हैं। 

करवा चौथ में चाँद का विशेष महत्व होता है। करवा चौथ की रात को सभी सुहागिन महिलाओं को चाँद के दीदार का इंतजार रहता है, क्योंकि दिन भर व्रत रख रख, करवा पूजा कर सायं को चाँद के दर्शन व अर्घ्य देकर ही महिलाएं व्रत तोड़ती हैं।



करवाचौथ: इस वर्ष बन रहा है महासंयोग

इस साल 70 साल बाद रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग बन रहा है और यह योग विशेष फलदाई होगा। अतः इस साल का करवाचौथ बड़ा ही खास रहने वाला है। 

इस साल रोहिणी नक्षत्र व चंद्रमा में रोहिणी का योग एक साथ होने पर मार्कण्डेय और सत्याभामा योग बनेगा जो कि पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत शुभ रहेगा। इस बार चाँद 8:18 बजे निकलेगा, अतः उपवास का समय 13 घंटे 56 मिनट का है। दिल्ली में करवाचौथ 17 अक्टूबर की रात को चाँद रात के 8 बजकर 16 मिनट पर निकलेगा।



देश के प्रमुख शहरों में करवाचौथ पर चाँद के दर्शन का समय

शहर        समय

देहरादून        8 बजकर 10 मिनट पर

असम            7 बजकर 22 मिनट पर

अहमदाबाद    8 बजकर 45 मिनट पर

इंदौर            8 बजकर 32 मिनट पर

कानपुर          8 बजकर 07 मिनट पर

कोलकाता      8 बजकर 40 मिनट पर

गांधीनगर       8 बजकर 44 मिनट पर

गुरुग्राम         8 बजकर 17 मिनट पर

चंडीगढ़         8 बजकर 14 मिनट पर

जम्मू              8 बजकर 18 मिनट पर

जयपुर           8 बजकर 25 मिनट पर

दिल्ली           8 बजकर 16 मिनट पर

नोएडा            8 बजकर 16 मिनट पर

पटना             7 बजकर 48 मिनट पर

प्रयागराज       8 बजकर 02 मिनट पर

बंगलूरू         8 बजकर 40 मिनट पर

भोपाल           8 बजकर 25 मिनट पर

मुंबई             8 बजकर 50 मिनट पर

लखनऊ         8 बजकर 04 मिनट पर

लुधियाना        8 बजकर 17 मिनट पर

शिमला           8 बजकर 12 मिनट पर

बॉलीवुड अभिनेत्रियों सहित अंबानी बहू-बेटी का पहला करवाचौथ

इस साल कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों और हस्तियों के लिए पहला कर्वाचौध विशेष योग में आने वाला है।



प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, नुसरत जहां, नीति मोहन, पूजा बत्रा सहित अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी और बहू श्लोका मेहता के लिए इस साल कार्वाचौध खास महायोग पर है।




Please click to share News

admin

Related News Stories