राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई़ द्वारा त्रिवेणी घाट पर शिविर

admin
2 Min Read
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई़ द्वारा ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट पर एक दिवसीय शिविर
खबर को सुनें

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई़ द्वारा ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट पर शिविर

राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई़ द्वारा ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट पर एक दिवसीय शिविर

बृहस्पतिवार 24 अक्टूबर को धर्मानन्द उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई़ के स्वयं सेवियों ने की त्रिवेणी घाट ऋषिकेश की सफाई की। इकाई़ द्वारा ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। गंगा की स्वच्छता और निर्मलता को बनाये रखने की अपील करते हुए आमजन में जागरूकता बढाने के उद्देश्य से स्वयं सेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर त्रिवेणी घाट पर फैले प्लास्टिक व अन्य कचरे की साफ-सफाई की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 आराधना सक्सेना ने स्वयंसेवियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गंगा भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है और इसे हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना आवश्यक है। थोडी सी जागरूकता और श्रमदान से गंगा की धारा को निर्मल बनाया जा सकता है। 

शिविर के लिए प्रस्थान अवसर पर कॉलेज प्राचार्य प्रो0 जानकी पंवार ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए ने कहा कि स्नातक के हर छात्र-छात्रा को अपने सामाजिक दायित्व के लिए तैयार रहना चाहिए।  इस मौके पर डाॅ0 चेतन भट्ट ने स्वयेसेवियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से स्वयंसेवियों में जागरूकता तो बढती है और उनके व्यक्तित्व का बहुर्मुखी विकास भी होता है। इस अवसर पर अरविंद सेमल्टी, अंकित रंजन, सुहानी, अंकिता, काजल, मोनिका, बबीता, नीलम, शुभम आदि स्वयं सेवी शामिल थे।

Share This Article
error: Content is protected !!