देवप्रयाग में सूरज पाठक, थौलधार में प्रभा बिष्ट बनी ब्लॉक प्रमुख

देवप्रयाग में सूरज पाठक, थौलधार में प्रभा बिष्ट बनी ब्लॉक प्रमुख
Please click to share News

देवप्रयाग में सूरज पाठक, थौलधार में प्रभा बिष्ट बनी ब्लॉक प्रमुख

देवप्रयाग

देवप्रयाग में निर्दलीय सूरज पाठक,

कीर्ति नगर में सोबन सिंह पंवार निर्दलीय,

थौलधार में निर्दलीय प्रभा बिष्ट,

घनसाली में भाजपा की बसुमती घणाता,

चम्बा में भाजपा की शिवानी बिष्ट बनी प्रमुख।

देवप्रयाग विकास खंड के  ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा को हर का मुंह देखना पड़ा। ब्लाक प्रमुख पद पर निर्दलीय सूरज पाठक पुत्र जमुना दास निवासी ग्राम कुनडी ने जीत हासिल की है। सूरज को 22 मत पड़े हैं जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूनम देवी को मात्र 16 मत पड़े हैं ।

ज्येष्ट प्रमुख पद पर विजयपाल पंवार ने विजय हासिल की है। विजयपाल को 22 मत पड़े हैं। जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद बिष्ट को मात्र 16 मत पड़े हैं। कनिष्ठ प्रमुख पद पर दीपक सुयाल ने बाजी मारी उन्हें 21 मत पड़े।

घनसाली में आज़ादी के बाद से पहली बार बीजेपी प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख बना है। ब्लाक प्रमुख पद पर बीजेपी प्रत्याशी बसुमती घणांता विजयी रही। श्रीमती बसुमती घणाता 19 मतों के अंतर से विजयी हुई है । उनकी प्रतिद्वंद्वी श्रीमती भारती रावत को 10 मत मिले जबकि 1 मत अवैध पाया गया। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर धन पाल सिंह रावत कांग्रेस से  तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पर चंद्र मोहन नौटियाल बीजेपी विजयी रहे।

चम्बा ब्लाक में ब्लाक प्रमुख का पद पर भाजपा की शिवानी बिष्ट ने बाजी मारी। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर संजय मैठाणी और कनिष्ठ  उप प्रमुख पद पर गीता डबराल निर्वाचित हुई।

कीर्ति नगर में ब्लाक प्रमुख पद पर सोबन सिंह पंवार निर्दलीय ने बाजी मारी। ज्येष्ठ उप प्रमुख विपिन सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख सोनम निर्वाचित हुए।

देहरादून

डोईवाला

मुख्यमंत्री की विधानसभा में स्थित ब्लाक डोईवाला के ब्लाक प्रमुख पर भाजपा समर्थित भगवान सिंह पोखरियाल का निर्विरोध चयन हो चुका है जिसकी आज आधिकारिक घोषणा भी हो गयी है।

साथ ही कनिष्ठ उप प्रमुख  पद पर विनोद राणा 27 मत प्राप्त कर विजयी रहे। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर शिव गिरी 28 मत पाकर विजयी हुए।

रायपुर में दिव्या भारती र्निविरोध ब्लाक प्रमुख बनी।

ज्येष्ठ प्रमुख पद के लिए इतवार सिंह रमोला को 16 मत और संजय सिलवाल को 4 मत पड़े। वही, कनिष्ठ प्रमुख में राजपाल मेलवान को 14 तो उनके विपक्षी सुरेश पयाल को 6 वोट मिले।

सितारगंज:

कमल जीत कौर बनी सितारगंज ब्लाक प्रमुख। 

यमकेश्वर:

आशा भट्ट बनी यमकेश्वर की ब्लाक प्रमुख।

3 मतों से रही विजयी। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर दिनेश भट्ट हुए विजयी। कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर विजय पाल हुए विजयी। 

धुमाकोट:

नैनीडांडा ब्लाक से प्रशांत कुमार हुए ब्लाक प्रमुख पद पर विजयी।

रिखणीखाल ब्लाक से मनोहर देवरानी बने ब्लाक प्रमुख।

लैंसडौन:

जयहरीखाल से दीपक भंडारी बने ब्लाक प्रमुख।

उत्तरकाशी

भटवाड़ी  से बिनीता रावत बनी प्रमुख,डुंडा  से शैलेन्द्र कोहली, चिन्यालीसौड़ से वंदना , नौगांव से सरोज पंवार ,पुरोला से रीता पंवार और मोरी से बचन पंवार प्रमुख बने।

जौनपुर ब्लाक प्रमुख पद पर  निर्दलीय सीता रावत प्रमुख, सरदार सिंह ज्येष्ठ प्रमुख और संबीर पंवार कनिष्ठ प्रमुख  बने।

रुद्रप्रयाग

जखोली से प्रदीप थपलियाल, ऊखीमठ से श्वेता पांडे और अगस्त्यमुनि से विजया देवी प्रमुख बनी।

अन्य परिणाम अभी आ रहे हैं…..

भिकियासैंण से चित्रा प्रमुख चुनी गयी जिन्हें 20 मत मिले उनके प्रतिद्धंद्धी ममता देवी को 03 मत मिले।

सल्ट में ब्लाक प्रमुख विक्रम सिंह रावत को 23 मत प्राप्त करके विजयी रहे 

स्याल्दे ब्लॉक प्रमुख करिश्मा देवी, जेष्ठ प्रमुख मुकेश भट्ट, तथा कनिष्ठ प्रमुख दीपा देवी चुनी गयी।


Please click to share News

admin

Related News Stories