विविध न्यूज़

देहरादून: पॉलीथिन के खिलाफ आज 50 किमी लंबी मानव शृंखला

Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून: पॉलीथिन के खिलाफ आज 50 किमी लंबी मानव शृंखला

उत्तराखंड में प्रति दिन 1400 मीट्रिक टन से अधिक ठोस कचरा उत्पन्न होता है

आज 5 नवंबर को देहरादून में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता फैलाने और दैनिक उपयोग से पॉलिथीन छोड़ने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु 50 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। प्रस्तावित मानव श्रृंखला उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्य के कई मंत्री, मेयर, विधायक, अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद, स्वयं सेवी संगठन, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और जागरूक नगर निवासी उपस्थिति रह कर गवाह बनेंगे।

महापौर सुनील उनियाल ‘गामा’ नगर निगम, देहरादून के ने कहा कि, “यह पहल प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाने की है, और हमें धीरे-धीरे प्लास्टिक के उपयोग को कम करना है। यह हमारे पर्यावरण और मानव जाति व अन्य जीवजंतुओं के अस्तित्व के नुक्सानदायी है।”

नगर निगम ने लोगों से अपील की हैं कि राजधानी के निवासी इस आयोजन को प्रभावशाली बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। प्रस्तावित विशाल मानव श्रृंखला में प्रतिभागियों में राजधानी के निवासी, स्कूल और कॉलेज के छात्र, पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता, गैर सरकारी संगठन, वैज्ञानिक और राजनीतिक नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

अभियान को गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था – क्लेमेन्ट टाउन, देहरादून का भी समर्थन

गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था – क्लेमेन्ट टाउन, देहरादून के सदस्यों ने भी पॉलीथिन मुक्त अभियान हेतु विशाल मानव श्रृंखला में प्रतिभाग कर नगर निगम को समर्थन दिया है। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अभियान में अधिक से अधिक शामिल होने का निर्णय लिया है। संस्था ने महापौर सुनील उनियाल ‘गामा’ की इस पहल का स्वागत किया है। संस्था संरक्षक कर्नल (से. नि.) एच एम बर्थवाल, अध्यक्ष श्री रघुनन्दन सिंह रावत, जयपाल सिंह रावत, महासचिव सर्वेंद्र सिंह फरस्वान, सचिव दीपक नेगी, कोषाध्यक्ष नंदन कोठारी, समाजसेवी और पर्यावरण-प्रेमी रमेश सिंह रावत, डी पी बडोनी सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने अभियान में सम्मिलित होने हेतु रूपरेखा तैयार की।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!