हैदराबाद डॉक्टर रेप केस के चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की खबर

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

हैदराबाद * 6 दिसम्बर 2019

सूत्रों के अनुर हैदराबाद डॉक्टर रेप केस के चारों आरोपियों को पुलिस द्वारा मार गिराए जाने की खबर है। आज 6 दिसंबर की सुबह हैदराबाद से से जो खबर है उसमें बताया गया है कि पुलिस चारों आरोपियों को लेकर वारदात वाली जगह पर गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, सुबह के वक़्त धुंध थी,इस धुंध का फ़ायदा उठाकर चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की और इसी दौरान पुलिस ने एनकाउंटर में उन्हें मार दिया। चारों आरोपी निहत्थे बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए वारदात वाली जगह पर ले गई थी। मारे गए चारों आरोपियों के नाम हैं- जॉली शिवा, मुहम्मद आरिफ़, जोलू नवीन और केशवालु शामिल हैं।

Share This Article
error: Content is protected !!