इण्टर काॅलेज हिसरियाखाल के छात्र गौरव को राज्य स्तर पर दूसरा स्थान

admin
2 Min Read
Science-Exhibition-Uttarakhand-State-Level-Science-Mathematics-and-Environment-Festival-GarhNinad-News-HMPandey-1
खबर को सुनें

छात्र उमरियाल "गणितीय संक्रियाओं का प्रयोग" मॉडल को उत्तराखंड राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण महोत्सव में दूसरा स्थान

नई टिहरी * गढ़ निनाद, दिसंबर 01, 2019

  • छात्र उमरियाल “गणितीय संक्रियाओं का प्रयोग” मॉडल को उत्तराखंड राज्य स्तरीय ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण महोत्सव में दूसरा स्थान
  • मार्गदर्शक – डाॅ0 हर्षमणि पाण्डेय, प्रवक्ता-गणित

विकास खंड देवप्रयाग के जीआइसी हिसरियाखाल कक्षा ग्यारह के छात्र गौरव उमरियाल ने शैक्षिक खेल एवं गणितीय प्रतिरूपण के माॅडल शीर्षक “गणितीय संक्रियाओं का प्रयोग” विषय पर माॅडल प्रस्तुत कर राज्य स्तर पर सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

कोटद्वार में 27 से 30 नवंबर तक आयोजित चार दिवसीय ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण महोत्सव का आयोजन किया गया। छात्र उमरियाल ने महोत्सव में प्रतिभाग कर अपने शिक्षक

डाॅ0 हर्षमणि पाण्डेय, प्रवक्ता-गणित के मार्गदर्शन में शैक्षिक खेल एवं गणितीय प्रतिरूपण के माॅडल शीर्षक ” गणितीय संक्रियाओं का प्रयोग” विषय पर माॅडल प्रस्तुत कर राज्य स्तर पर सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 

गौरव उमरियाल के गणितीय माॅडल की Theme को “बच्चों के लिए 47 वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2020”  हेतु NCERT- NEW DELHI को भेजा जायेगा जहाँ इस माॅडल की विषय वस्तु को परखा जायेगा। माॅडल के सार के साथ ही Guide Teacher डाॅ0 हर्षमणि पाण्डेय व गौरव उमरियाल का इस विषय पर पाँच मिनट का Video, NCERT को भेजा जायेगा। 

राजकीय इण्टर काॅलेज हिंसरियाखाल के प्रधानाचार्य डाॅ0 बी0 एन0 डोभाल ने छात्र उमरियाल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा मार्गदर्शक शिक्षक डाॅ0 हर्षमणि पाण्डेय प्रवक्ता-गणित के मार्गदर्शन की सराहना की।   विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र की प्रशंसा की तथा राष्ट्रीय स्तर पर छात्र अपना स्थान पा सके इसके लिए अग्रिम शुभकामनायें दीं।

Share This Article
error: Content is protected !!