बिग ब्रेकिंग- दुर्घटना: सेंट्रो 300 फीट गहरी खाई में गिरी, सभी 06 सवारीओं की मौत

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद, उत्तराखंड, 16 जनवरी 2020

नई टिहरी: NH58 ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर साकनीधार के समीप एक सैंट्रो कार  *UK13 8214* लगभग 300 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।  जिसमें दो पुरुष, तीन महिलाएं और एक लड़की सवार थी। घटनास्थल पर ही 05 की मृत्यु हो गयी थी जबकि 01 गंभीर रूप से घायल महिला को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से AIIMS ऋषिकेश भेजा गया लेकिन उसकी भी मृत्यु हो गयी है। घटना के बाद से क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

खबरों के मुताबिक, सेंट्रो कार देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रही थी. कार के देवप्रयाग से 15 किलोमीटर ऋषिकेश की तरफ साकनीधार के समीप सेंट्रो कार के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वह 300 फीट गहरी खाई में गिर गयी। सूचना मिलने पर चौकी व्यासी व बचेलिखाल, राजस्व उपनिरशक बचेलिखाल व भरपूर और एसडीआरएफ (SDRF) टीम मौके पर पहुचे। स्थानीय लोगों की मदद से रस्सों के सहारे मृतकों को खाई से निकाला गया। 

मृतकों  में मकान सिंह  पुत्र श्री सते सिंह उम्र 49, हाल नाजर तहसील ऊखीमठ, पंकज पुत्र मकान सिंह उम्र 18, सौंपा पत्नी मकान सिंह उम्र 42 ग्राम झाँकड पट्टी पालकोट तहसील गजा, थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी है तथा फूलदेई पत्नी मदन सिंह उम्र-53, गली न0 3 श्यामपुर, रामेश्वर नगर ऋषिकेश, लक्ष्मी देवी पत्नी नरेंद्र सिंह उम्र-33, नेहा पुत्री नरेंद्र सिंह उम्र-9 वर्ष ग्राम सेमा भरदार, तहसील जखोली रुद्रप्रयाग है।

Share This Article
error: Content is protected !!