एनसीसी को लेकर फिलहाल आमरण अनशन स्थगित

admin
3 Min Read
एनसीसी को लेकर एकजुट हुए सभी दिग्गज नेता
खबर को सुनें

गद निनाद समाचार * नई टिहरी,

01 जनवरी 2020

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के आश्वासन के बाद विकास खण्ड मुख्यालय हिंडोलाखाल में पूर्व काबीना मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी ने एनसीसी अकादमी को लेकर आज से होने वाले आमरण अनशन को स्थगित करने की घोषणा की है। उन्होंने बताया विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस मामले को 7 जनवरी से होने वाले सत्र में रखेंगे।

नैथानी ने सभी को एनसीसी अकादमी को लेकर एक जुटता के साथ लड़ाई  लड़ने की अपील की है। वह बुधवार को हिंडोलाखाल पहुंचे और एनसीसी अकादमी को लेकर धरने पर बैठे लोगों को अपना समर्थन दिया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि एनसीसी मुद्दे पर सीएम का रवैया सकारात्मक नहीं है इसलिए मुद्दे को लेकर आगे भी लड़ाई लड़नी होगी। इस मामले में सरकार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कहा कि समिति के बैनर तले जो राजनीति करने की कोशिश करेगा उसे जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा मामले में विधानसभा अध्यक्ष से मिले आश्वासन व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा मामले को सत्र में रखे जाने की बात के बाद उन्होंने फिलहाल आमरण अनशन को स्थगित करने का निर्णय लिया है। 

एनसीसी अकादमी बचाओ समिति संयोजक जयपाल पंवार ने कहा प्रदेश सरकार टिहरी जिले के लोगों की उपेक्षा कर रही है। समिति अध्यक्ष के के कोटियाल ने कहा आंदोलन में युवा व मातृ शक्ति को जोड़कर नई रणनीति बनानी होगी। गबर सिंह बंगारी ने हाईकोर्ट में एनसीसी मामले में दायर की गई याचिका पर चल रही कार्यवाही के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर डॉ0 जे पी उनियाल, मनवर कठैत, कुंदन बिष्ट, मकान सिंह चौहान, आशीष पंवार, रामेश्वर बडोनी, विजय पाल पंवार, रजनीश तिवाड़ी, कमल भंडारी, पूरन सिंह बिष्ट, नत्थीलाल सुयाल, विनोद टोडरिया, लखपत महर, राजेन्द्र भंडारी, जयंती उनियाल, रघुवीर चौहान, रणवीर बिष्ट, रमेश चमोली, सुरेश तिवाड़ी, दर्मियान सिंह, हरीश रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!