पंखे से लटका मिला वन कर्मी का शव मामले की जांच में जुटी पुलिस

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार

उत्तरकाशी/नई टिहरी

विकास खण्ड प्रतापनगर के लंबगांव वन विभाग में तैनात नरेंद्र सिंह का उत्तरकाशी के एक होटल में पंखे से शव लटका मिला। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना के अनुसार चिन्यालीसौड़ तहसील मुख्यालय के नागणी स्थित एक होटल में एक वनकर्मी का शव पंखे से लटका मिला जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची धरासू पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है लेकिन अभी सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। धरासू थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि लंबगांव टिहरी गढ़वाल के वन विभाग का कर्मचारी नरेंद्र सिंह पुत्र मुकुंद सिंह (38) निवासी जोगियाना भानीयवाला देहरादून ने नागणी स्थित एक होटल में कमरा किराए पर लिया था।

 

सुत्रों के अनुसार जब सुबह होटल कर्मियों ने उसका कमरा खोला तो नरेंद्र सिंह का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक नरेंद्र सिंह का परिवार चिन्यालीसौड़ के सूलीथांग में किराए पर रहता है।  वहीं होटल कर्मियों ने पूछताछ में बताया कि दो अन्य लोग भी कुछ देर मृतक के साथ कमरे में रहे थे, जो कि खाने पीने के बाद चले गए थे।

Share This Article
error: Content is protected !!