मकान सिंह चौहान चौथी बार बने प्रबंधक

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार

नई टिहरी, 4 जनवरी 2020

जनता जय भारत इंटर कालेज जामनी खाल की प्रबन्ध समिति के चुनाव में मकान सिंह चौहान चौथी बार निर्विरोध प्रबंधक बने। जबकि अध्यक्ष पद पर सतीश पंवार, उपाध्यक्ष- अब्बल सिंह राणा, उपप्रबंधक- सोबन सिंह भण्डारी, कोषाध्यक्ष-नथी सिंह भण्डारी समेत सात सदस्यों काचुनाव भी निर्विरोध संपन्न हुआ।

प्रबंध समिति का चुनाव अधिकारी राजकीय इंटर कालेज पौडीखाल के प्रधानाचार्य पीएस कठैत  एवम पर्यवेक्षक राजकीय इंटर कालेज दुरोगी के प्रधानाचार्य जसपाल सौंठियाल को बनाया गया था।

अंत मे चुनाव अधिकारी पीएस कठैत ने प्रबंध समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विद्यालय हित में काम करने की अपील की। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने चुनाव अधिकारी, पर्यवेक्षक एवम मौके पर उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
error: Content is protected !!