२ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 70 केन बीयर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

admin
1 Min Read
अवैध अंग्रेजी शराब बीयर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Please click to share News

खबर को सुनें

थाना नरेन्द्र नगर पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

गढ़ निनाद समाचार * नई टिहरी, 06 जनवरी 2020

थाना नरेन्द्र नगर जनपद टिहरी गढवाल पुलिस द्वारा 24 बोतल (२ पेटी ) अवैध अंग्रेजी शराब व 70 (केन) बीयर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया। बरामद शराब कि अनुमानित कीमत 25200 ₹ है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढवाल के निर्देशानुसार और क्षेत्र नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों की धर पकड़ के सम्बन्ध में अभियान चलाया जा रहा है। 

अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक जनवरी 6, 2020 को पंकज नेगी को 24 बोतल (2 पेटी) अवैध अंग्रेजी शराब व 70 कैन बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया। 

अभियुक्त पंकज नेगी पुत्र श्री सत्ते सिंह निवासी ग्राम पिल्डी दुवाधार थाना नरेंद्र नगर जनपद टिहरी गढ़वाल। अभियुक्त ने  बताया की अवैध अँग्रेजी शराब व बीयर दिल्ली से लाई गयी है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नरेंद्र नगर पर मु.अ.सं. 04/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम उपनिरीक्षक अमित कुमार, 2-कांस्टेबल – शान्ति व प्रवेश पालिवाल शामिल थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!