हिंडोलाखाल पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

admin
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

थाना हिंडोलाखाल पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया

 टिहरी गढवाल: थाना हिंडोलाखाल क्षेत्र के अंजनीसैन से आज पुलिस ने 48 पव्वे व 24 अददे अंग्रेजी शराब और 24 बोतल ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की के साथ एक व्यक्ति पकड़ लिया गया। 

गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर निकट क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मादक पदार्थों व शराब की तस्करी करने वाले व्यक्तियों की धर पकड़ के सम्बन्ध में अभियान रहा है। इसी के अंतर्गत आज थाना हिंडोलाखाल ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ़्तार किया है। व्यक्ति जिसका नाम गुड्डू प्रसाद भट्ट बताया जा रहा है को पुलिस ने 48 पव्वे, 24 अददे और 24 बोतल ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की  – अंग्रेजी शराब के साथ अंजनीसैन बाजार के टेक्सी पार्किंग से गिरफ़्तार किया गया है।

सम्बंधित खबर: “डेढ़ पेटी शराब सहित युवक गिरफ्तारभी पढ़ें

अभियुक्त गुड्डू प्रसाद भट्ट मेन बाजार अंजनीसैन थाना हिंडोलाखाल क्षेत्र का निवासी है। जिसकेविरुद्ध थाना हिंडोलाखाल में धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं। थानाध्यक्ष हिंडोलाखाल श्री जयप्रकाश कोहली की सूचना के अनुसार पुलिस टीम में एसआई  इन्द्र सिंह गड़िया और कांस्टेबल नंदकिशोर शामिल थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!