एटलस साइकिल के मालिक की पत्नी ने की खुदकुशी

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

दिल्ली: एटलस साइकिल कम्पनी के मालिक सजंय कपूर की पत्नी ने खुदकुशी कर ली उनका शव पंखे से लटका मिला। खुदकुशी की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस को नताशा कपूर का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दिल्ली पुलिस शुरुआती जांच में इसे खुदकुशी बता रही है। मगर कमरे का दरवाजा खुले होने की वजह से पुलिस इसे संदिग्ध मानकर कई एंगल से जांच कर रही है।

दिल्ली के औरंगजेब लेन स्थित कोठी में उनका शव पंखे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक नताशा कपूर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अपनी जिंदगी से खुश नहीं थी। अधिकारियों का मानना है कि आर्थिक तंगी भी खुदकुशी की वजह हो सकती है। तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बुधवार को नताशा कपूर का पोस्टमॉर्टम आरएमएल अस्पताल में कराया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद नताशा कपूर के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में नताशा कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि संजय कपूर का परिवार दिल्ली के औरंगज़ेब लेन में रहता है। संजय कपूर भी यहीं परिवार के साथ रहते हैं।

घटना मंगलवार दोपहर की है जब उनकी पत्नी नताशा कपूर ने लंच नहीं किया, तो परिवार के सदस्य उनको ढूढ़ने लगे। संजय कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने फोन किया, तो नताशा कपूर ने फोन भी नहीं उठाया। इसके बाद नताशा कपूर का शव एक कमरे में चुन्नी के फंदे से पंखे से लटका मिला। परिजनों ने चुन्नी काटकर नताशा कपूर के शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया और डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बेटे सिद्धांत कपूर ने मंगलवार शाम इसकी सूचना पुलिस को दी।

Share This Article
error: Content is protected !!