ब्रेकिंग: बाइक दुर्घटना में तीन घायल

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद * 20 फ़रवरी 2020

नई टिहरी/बूढ़ाकेदार: विकास खंड भिलंगना के थाती बूढ़ाकेदार-कोट विशन रोड पर कोट गांव के समीप तीन बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण बुरी तरीके से घायल हो गये, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर भेज दिया गया है। तीनों घायलों की स्थिति बेहद गम्भीर बनी हुई है। डाक्टरो ने तीनों घायलों को  एम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया गया है। 

सुत्रों के अनुसार पिनस्वाड़ गांव के तीन लोग एक ही बाइक में सवार होकर थाती बूढ़ाकेदार-कोट विशन रोड पर अपने गांव जा रहे थे कि अचानक सड़क में पड़े मलवे के कारण बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क से 500 मीटर नीचे खाई मे गिर गई। जिससे तीनों बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही ग्रामीणो ने उन्हें खाई से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेशवर भेजा। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है।

दुर्घटना में घायलों के नाम किशनलाल उम्र 20 वर्ष पुत्र गुड्डू लाल, ग्राम पिनस्वाड़, सोबन सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र धर्म सिंह नेगी, ग्राम पिनस्वाड़ तथा जोकर सिंह उम्र 65 वर्ष पुत्र कालू, ग्राम पिनस्वाड़ हैं।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!