उत्तराखंड में भूकंप के झटके:बागेश्वर में महिला घायल

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार 8 फरवरी 2020

बागेश्वर/नई टिहरी: आज तड़के करीब साढ़े छह बजे उत्तराखंड एवं कुमांयू में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले का गोगिना में था। भूकंप की तीव्रता 4.7 बताई जा रही है।

भूकंप से बागेश्वर जिले की तहसील दुगनाकुरी में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे बसंती देवी उम्र 42 वर्ष पत्नी लच्छीराम व रीता उम्र 11 वर्ष पुत्री लच्छीराम को को मकान क्षतिग्रस्त होने से हल्की चोट आयी हैं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है। प्रभावित परिवार को तहसील प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता के रूप में 3800 रुपए, दो कम्बल और एक आपदा राहत किट दिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं । 

कर्णप्रयाग, श्रीनगर, चमोली, पिथौरागढ, बागेश्वर और नैनीताल जिले में भी झटके महसूस किए गए। टिहरी जिले में झटके महसूस नहीं किए गए। वहीं  चमोली जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि सुबह लगभग 6.30 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिले में कहीं से जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले का गोगिना क्षेत्र था। गोगिना पिथौरागढ़.बागेश्वर जिले की सीमा का स्थित है। वहीं तड़के भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग खौफजदा हो गए और अपने घरों से निकल आए।

जिलाधिकारी बागेश्वर रंजना राजगुरु ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आपदा कंट्रोल रूम में पहुँचकर सभी आईआरएस टीम को अलर्ट जारी कर आपदा कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये हैं।

Share This Article
error: Content is protected !!