12वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड पुलिस ने किया शानदार प्रदर्शन

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद, 10 फरवरी 2020

देहरादून: 12 वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड पुलिस ने दो गोल्ड, एक रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल चार पदक अपने नाम किये हैं।

बताते चलें कि तीन फरवरी से नौ फरवरी तक भोपाल, मध्यप्रदेश में आयोजित हुई 12वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला वर्ग में सिंगल्स में कांस्टेबल मेघना नेगी ने स्वर्ण, महिला युगल में मेघना और प्राची की जोड़ी ने रजत पदक अपने नाम किया। पुरूष वर्ग के युगल में आईजी संजय गुंज्याल और एसआई महेश कंडवाल की जोड़ी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। अधिकारी वर्ग के युगल मुकाबले में संजय गुंज्याल और एआरओ दिग्विजय परिहार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

विजेताओं को डीजीपी अनिल रतूड़ी, डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने शुभकामनाएं दी हैं। अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस की रिकमनडेशन पर ही पहली बार कांस्टेबल रैंक के कर्मियों को अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप में सम्मिलित किया गया, जिसमें उत्तराखंड के जवानों द्वारा बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया गया। चैंपियनशिप में राज्य पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों और केंद्रीय संगठनों की कुल 38 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Share This Article
error: Content is protected !!