लड़की द्वारा दहेज मागने से टूटी शादी

admin
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

1 फरवरी 2020

रुड़की: शुक्रवार 31 जनवरी को रुड़की में एक युवक के परिजन गंगनहर थाने पहुँचे और शिकायत की कि उनके बेटे से शादी करने वाली लड़की ने दहेज की मांग की है, और फिर मांग पूरी न होने पर 3 फरवरी को तय शादी से इंकार कर दिया। यह मामला रुड़की के युवक और दिल्ली की लड़की के बीच प्रेम प्रसंग के बाद परिजनों की सहमति के बाद तय शादी का है।

आपको बता की सगाई के बाद शादी से ठीक पहले लड़की ने लड़के पक्ष से हजारों रुपये और जेवर दहेज के तौर पर मांग कर दी। लड़के पक्ष द्वारा लड़की की दहेज की मांग पूरी न करने पर, लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। लड़के पक्ष द्वारा शादी के कार्ड छपवाकर बाटें भी गए है और 3 फरवरी को तय शादी की तैयारियां पूरी की गई है।

लड़की द्वारा शादी तोड़ने से परेशान और आहत लड़के पक्ष वाले शिकायत के साथ शुक्रवार को गंगनहर थाने पहुचें और पूरे मामले की जानकारी दी।

इस तय शादी की शुरुवात कुछ माह पूर्व सलेमपुर निवासी लड़के और दिल्ली की लड़की की फेसबुक पर मुलाकात से हुई। दोनों का फेसबुक परिचय, दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया। प्यार परवान चड़ने के बाद दोनों शादी के लिए प्रतिबद्ध हुए। दोनों फिर परिजनों के दरबार में गए और अपने प्यार की दास्तां सुनायी और शादी की अनुमति मांगी। परिजन बच्चों की खुशी में ही खुशी समझ कर शादी के लिए तैयार हो गए। लड़कें वाले यह सोच तैयार हो गए की लड़कियां आसानी से भी तो नही मिल रही है! और प्रेम प्रसंग होने के कारण दहेज इत्यादि की गुन्जाईस भी न समझे!

 लेकिन शादी से ठीक पहले लड़की द्वारा दहेज की माँग से उनका सिर घूम गया और शादी टूटने से पैरों तले जमीन खिशक गयी।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!