बसन्तोत्सव मेले में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद * 20 फरवरी 2020

नई टिहरी: घनसाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र डंगवाल ने बताया कि कौथिग प्रांगण में तीन दिन तक बहुउद्देशीय शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। शिविर में क्षेत्र वासियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य जांच, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन आदि शिविर लगाए जा रहे हैं। 

जनता से लाभ लेने की अपील की गयी है। मेले में गांव के किसानों को खेती, बागवानी और स्वरोजगार के प्रोत्साहन हेतु कृषि एवं औद्यानिकी विभाग के स्टाल भी मेले में लगेंगे। जहां अधिकारी जैविक खेती के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देंगे। आयोजन समिति ने बड़ी संख्या में कौथिग में भाग लेने की अपील  की गयी है।

Share This Article
error: Content is protected !!