राकेश राणा बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद, 16 फरवरी 2020

टिहरी:  उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने टिहरी जिले के होनहार एवं मृदुभाषी राकेश राणा को टिहरी जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एक पत्र जारी कर इस बात की घोषणा की है। राकेश राणा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर टिहरी के कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।  

शहर अध्यक्ष नई टिहरी देवेंद्र नौटियाल, पीसीसी सचिव  मुशर्रफ अली, शांति प्रसाद भट्ट, जगदम्बा प्रसाद रतूड़ी, महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, सतीश चमोली, ममता उनियाल, कौशल्या पांडे, उत्तम नेगी, संपत लाल शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष  सूरज राणा, नरेन्द्र रमोला, साहब सिंह सजवान, विक्रम सिंह पंवार, विजय गुनसोला, पूर्व विधायक प्रताप नगर विक्रम सिंह नेगी ने राणा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद किया है।

वहीं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पड़ पर कपिल जोशी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुणोदय नेगी के प्रदेश सचिव बनने से युवा कांग्रेस का पद रिक्त चल रहा था जिससे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कपिल जोशी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Share This Article
error: Content is protected !!