नक्‍सली हमले में 17 जवान शहीद: 14 घायल

admin
2 Min Read
CM Chhattisgarh Bhupesh Baghel: भर्ती जवानों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना
खबर को सुनें

Garh Ninad News (GNN) 22 March 2020

Govind Pundir.

रायपुर।  छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले के जंगल में शनिवार को नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में लापता हुए 17 जवान शहीद हो गए हैं। जिनकी काफी खोजबीन के बाद रविवार को शव बरामद कर लिए गए हैं। बस्तर के आईजी पी.सुंदरराज ने 17 जवानों की शहादत की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में घायल 14 जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। 

शनिवार को राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके में सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई थी। इसमें पांच नक्सलियों के मारे जाने की भी सूचना है। घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से रायपुर लाकर रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल 14 जवानों में से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने कई नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया था। 

बता दें कि कोराजगुड़ा की पहाड़ी में हुई इस मुठभेड़ के बाद से सुरक्षा बल के 17 जवान लापता हो गए थे। जिनकी खोजबीन के लिए बड़ी संख्या में टीमों रवाना की गई थीं। रविवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बल के 17 जवानों के शवों को बरामद कर लिया गया है। 

छत्‍तीगढ़ पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शहीद जवानों में पांच एसटीएफ और 12 डीआरजी के जवान शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो सुकमा जिले के एलमागुड़ा में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद चिंतागुफा, बुरकपाल और तिमेलवाड़ा से डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के छह सौ जवान रवाना किए गए थे।

Share This Article
error: Content is protected !!