Ad image

निर्भया केश के आरोपियों को कल सुबह साढ़े पांच बजे होगी फांसी

admin
2 Min Read
निर्भया केस: दोषियों को फाँसी की उल्टी गिनती शुरू
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार*19 मार्च 2020

नई दिल्ली। बहु चर्चित निर्भया रेप केस के चारों आरोपियों को कल यानी शुक्रवार को को फांसी दी जानी है। इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। इसी बीच कोर्ट के बाहर दोषी अक्षय की पत्नी पुनीता देवी बेहोश हो गईं। अक्षय ने अपनी पत्नी पुनीता से तलाक लेने के लिए अर्जी डाली थी, लेकिन पुनीता सुनवाई में नहीं पहुंचीं। ऐसे में सुनवाई को 24 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को कहा कि निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में कानूनी राहत पाने के लिए चारों दोषियों की किसी भी अदालत ने कोई याचिका लंबित नहीं है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र राणा को सरकारी अभियोजक ने बताया कि दोषी अक्षय कुमार सिंह और पवन गुप्ता की दूसरी दया याचिका पर सुनवाई किए बिना उसे इस आधार पर खारिज कर दिया गया कि पहली दया याचिका पर सुनवाई की गई थी और यह अब सुनवाई के योग्य नहीं है।

मामले के चारों दोषियों में से तीन ने उनकी मौत की सजा पर रोक लगाने की मांग करते हुए दिल्ली की एक अदालत का रुख किया था और कहा था उनमें से एक की दूसरी दया याचिका अब भी लंबित है। पांच मार्च को एक निचली अदालत ने मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को फांसी देने के लिए नया मृत्यु वारंट जारी किया था। चारों दोषियों को 20 मार्च सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दी जाएगी।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!