जनता कर्फ्यू पूरे देश में सफल, देखें शाम 5 बजे के वीडियोस

admin
7 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

Garh Ninad News (GNN) * 22 March 2020

Govind Pundir

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ़्यू और थाली बजाओ, ताली बजाओ, शंख बजाओ का जो नायाब तरीका ढूंढ निकाला उसका आज देशभर में पालन किया गया। सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ़्यू सफल रहा। पूरे देश में लोग अपने घरों में रहे। घर परिवार, बच्चों के साथ, टीवी आदि देख समय बिताया। पूरा देश मोदीजी के आह्वान पर कोरोना से लडने के लिए साथ आया। सभी ने अमीर गरीब, रागद्वेष, राजनीतिक प्रतिद्वंदता सारी सीमाएं तोडकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूर्व से लेकर पश्चिम तक सबने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में सहयोग किया।
कोरोना को हराने में लगे देशभर के स्वास्थ्य कर्मी, सुरक्षा कर्मी, पुलिस, जिला स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका, पंचायत, सफ़ाई कर्मी, मीडिया कर्मी सभी को सलाम है जो अपनी जान को जोखिम में डालकर इस काम मे मुस्तैद हैं। देश के कई राज्यों में कोरोना को भगाने के लिए 31 मार्च तक लॉक डाउन भी कर दिया गया है। लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक सेवाओं को जारी रखा गया है। ऐतिहात के तौर पर लोगों को अपने घरों में ही रहने को कहा गया है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!