लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करें – डीएम स्वाति

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 18 मार्च 2020

चमोली। आम जनमानस में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग एवं संबधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए सुरक्षा इतेजामों की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने पूरे जनपद में लोगों को कोराना वायरस से बचाव हेतु जागरूक करने के उदेश्य से जागरूकता रथ को भी रवाना किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में अभी कोराना का कोई भी मामला सामने नही आया है लेकिन जिस तरह से ये देश के कई राज्यों में फैल रहा है इसके लिए बेहद सर्तक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए किए जनपद के आम जनमानस को कोरोना के प्रति जागरूक करें और लोगों को इससे बचाव के तरीके बताएं। 

उन्होंने बाहर से इस जिले में आने वाले प्रत्येक यात्रियों को भी निर्धारित गाइड लाईन के अनुसार अंडर ऑब्जरवेशनमें लेकर परीक्षण करने को कहा। सभी अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं रखने तथा ऑफिस कार्यालयों में भी विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।

Share This Article
error: Content is protected !!