मौसम विभाग की चेतावनी

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 11 मार्च 2020*Pouri Garhwal

भारत मौसम विभाग तथा मौसम केंद्र देहरादून ने 12 व 13 मार्च 2020 को उत्तराखंड में कहीं-कहीं आलोवृष्टि तथा झक्कड़ की सम्भावना व्यक्त की है। मौसम विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को जनपद में जनजीवन को सामान्य रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।

प्रशासन ने संबंधित विभागों को प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखने को कहा है। सभी संबंधित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नं0 01368-221840 तथा मोबाइल नं0 9412082535 पर तत्काल उपलब्ध करायेंगे। इसके अलावा किसी भी अधिकारियों/कर्मचारियों के मोबाइल फोन स्विच आफ नहीं होंगे।

Share This Article
error: Content is protected !!