केवल बी-6 श्रेणी वाहनों का पंजीयन

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार * 19 मार्च 2020

चमोली सूचना विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मा0 उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 01अप्रैल 2020 से केवल बीएस-6 श्रेणी के वाहनों का ही पंजीयन किया जाएगा। सहायक सभागीय परिवहन अधिकारी आल्विन राॅक्सी ने बताया कि परिवहन कार्यालय में बीएस-3 और बीएस-4 श्रेणी के वाहनों के पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2020 है। उन्होंने बीएस-3 और बीएस-4 श्रेणी के वाहन खरीदने वाले वाहन स्वामियों से अपील की है कि यदि किसी कारणवश उन्होंने अपने वाहनों का कार्यालय में पंजीयन नही कराया गया हो तो वे प्रत्येक दशा में 25 मार्च 2020 से पूर्व संबंधित परिवहन कार्यालय में अनिवार्य रूप से आवेदन करना सुनिश्चित करें।

Share This Article
error: Content is protected !!