एसडीआरएफ टीम ने किया जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण

admin
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार *17 मार्च 2020 

नई टिहरी: एसडीआरएफ के नोडल अधिकारी एसआई कवींद्र सजवाण ने टीम के साथ आज जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर संतोष जताया। सजवाण ने अस्पताल प्रशासक पुनीत गुप्ता से मुलाकात कर कोरोना वायरस की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कोरोना आइसोलेशन वार्ड के सभी 9 बेड का व्यापक निरीक्षण किया। 

नोडल अधिकारी कवींद्र सजवाण के साथ टीम के अन्य सदस्य प्रकाश मेहता, राकेश रावत, अमित कुमार भी साथ रहे। निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी ने बताया कि यह उनका पहला विजिट है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में कोरोना से सम्बंधित सभी तैयारियां पूरी हैं।

अस्पताल प्रशासक गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 9 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जिसमें मल्टी पैरा मॉनिटर, ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर, नेबुलाइजर,पीपीई, O2 सिलेंडर आदि की व्यवस्था की गई है।

Share This Article
error: Content is protected !!