उत्तराखंड में कोरोना से पहली मौत,एम्स में भर्ती थी महिला

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़

ऋषिकेश/नई टिहरी। उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला की मौत हो गयी है। इस प्रकार प्रदेश में मौत का यह पहला मामला सामने आया है। 

बता दें कि ऋषिकेश के एम्स में भर्ती  नैनीताल की एक महिला ब्रेन स्ट्रोक का ईलाज  कर रही थी । उसकी तीसरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। एम्स इस बात की जाँच कर रहा है कि यह मौत कोरोना से हुई या ब्रेन स्ट्रोक से।

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत का पहला मामला है। अब तक 57 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इस घटना के बाद से प्रदेश में हड़कम्प है।

प्रदेश में अब तक कोरोना के 36 मरीज ठीक होकर घर भी चले गये हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!