शुक्रवार देर रात 87 प्रवासी पहुंचे मुनिकीरेती

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़, नई टिहरी 09 मई  2020। कोरोना वायरस (कोविड-19) के दृष्टिगत किये गए देशव्यापी लॉक डाउन में देश के विभिन्न राज्यों में फंसे जनपद वासियों की घर वापसी लगातार जारी है। शुक्रवार देर रात तक मुनिकीरेती पहुंचे 87 जनपदवासियों को 5 वाहनों से प्रातः उनके गंतव्यों के लिये रवाना कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी नरेंद्र नगर युक्ता मिश्र ने बताया की रात को देश के विभिन्न राज्यो से 87 जनपदवासी मुनिकीरेती पहुंचे। जिनके ठहरने, भोजन इत्यादि की व्यवस्था मुनिकीरेती में की गई। आज प्रातः सभी का  स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर वाहनों में बैठाकर उनके गांवों के लिए रवाना किया गया। 

उन्होंने बताया की आगंतुको को जिन वाहनों में बैठाया जा रहा है । उनका बखूबी सेनिटाइजेशन किया जा रहा है। इस दौरान सोशल डिस्टनसिंग का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। गावो के लिए रवाना किये गए व्यक्तियों में  तहसील टिहरी के 07, कीर्तिनगर 09, देवप्रयाग 07, कंडीसौड़ 09, गजा 04, नरेंद्र नगर 01, धनोल्टी 18, जाखणीधार 01, घनसाली 14, प्रताप नगर 17 शामिल है।  देश के विभिन्न राज्यों से जनपद में आने वाले व्यक्तियों को 14 दिन के कोरेंटिन पर रखा जा रहा है।  जिनकी निरंतर निगरानी  की जा रही है। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!