Ad image

कटाल्डी गांव में खनन विरोधी आंदोलन की रजत जयंती धूमधाम से मनाई गई

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

दो दर्जन से अधिक आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित

गढ़ निनाद समाचार*29दिसम्बर।

चम्बा। कटाल्डी गांव में खनन विरोधी आंदोलन की रजत जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करने वाले दो दर्जन से अधिक आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। वहीं लोगों ने पारंपरिक खानपान महोत्सव का आनंद भी लिया। प्रखंड चंबा के अंतर्गत कटाल्डी गांव में बीज बचाओ आंदोलन, राजस्व गांव कटाल्डी वेलफेयर एसोसिएशन और प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा द्वारा उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कृषि बिल को लेकर लोगों में जो भ्रम की स्थिति है उसके लिए विपछ ही जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि नया कृषि बिल किसानों के हित में है। इसलिए उसका ठीक से अध्ययन किया जाना चाहिए। खनन विरोधी आंदोलन की जानकारी देते हुए पर्यावरणविद विजय जड़धारी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने किस तरह लंबा संघर्ष कर अपने जल, जंगल व गांव को बचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीण अपने मकसद में कामयाब ना होते, तो यहां के जल स्रोत व जंगल खत्म हो जाते। फिर चंबा, बादशाहीथौल,रानीचौरी में पेयजल की आपूर्ति कहां से होती। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अपने संसाधनों को बचाने के लिए हर समय जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश प्रसाद उनियाल ने की।

कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्य सचिव डॉ आरएस टोलिया, पत्रकार कुंवर प्रसून, कटाल्डी बन पंचायत के सरपंच कलम सिंह खनका, गड्डू देवी, भगवती प्रसाद लखेड़ा और सचिन लखेड़ा को मरणोपरांत सम्मान दिया गया। वहीं पर्यावरणविद धूम सिंह नेगी, भारतीय वन सेवा के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी श्रीकांत चंदोला, समाजसेवी आर श्रीधर, सुदेशा बहिन, बचनी देवी, शैला देवी, दयाल सिंह भंडारी आदि दो दर्जन से अधिक लोगों को काबीना मंत्री सुबोध उनियाल के हाथों कटाल्डी जन आंदोलन समाज से नवाजा गया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने झंगोरा की खीर, कंडाली का साग, मडुवे की रोटी, अरसा, फाणा आदि का आंनद भी लिया। इस मौके पर कवि सोमवारीलाल सकलानी निशांत ने अपनी कविताओं व गीतों के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य मनोरंजन किया।

इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक अरुण लखेड़ा, प्रगतिशील जन विकास संगठन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल, प्रमुख राजेंद्र भंडारी, शिवानी बिष्ट, पालिका अध्यक्ष सुमन रमोला, जेष्ठ उप प्रमुख संजय मैठाणी, जिला पंचायत सदस्य विमला खणका, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूरज राणा, सभासद प्रसाद जोशी, इंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे। इस मौके पर फसलों की विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों किस्म के बीजों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, वहीं समारोह में पारंपरिक खानपान परोसा गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!