बाल कविता ” होली “

बाल कविता   ” होली “
Please click to share News

डॉ. सुरेन्द्र दत्त सेमल्टी

गढ़ निनाद समाचार।

एक साल मे फिर आई होली ,

आकर सबसे कुछ  यों बोली ।

खुशियों का लेकर के पिटारा ,

पहुँची हूँ  हर घर लेकर सारा ।

तरह – तरह के मनमोहक रंग ,

लाई हूँ खुश होकर अपने संग ।

गुजिया   लड्डू  पेड़े  मिठाई ,

अपने  संग मे  बहुत  हूँ  लाई ।

जब  इच्छा  हो तब आ जाना ,

जिसको  चाहो  उसको खाना ।

दादी  –  दादा   नानी  –  नाना ,

और भी सबको साथ मे लाना ।

कोरे – गीले    मनमोहक   रंग ,

इन  सबको भी लाई हूँ मैं संग ।

गुब्बारे  और  सुन्दर पिचकारी , 

मैं लेकर  आई  हूँ  बहुत सारी ।

बाँटूँगी सब कुछ सबको बराबर ,

मेरे लिये एक समान  सभी नर ।

जाति – धर्म  से  मैं  कोषों  दूर ,

एक  सा  प्यार  सबको  भरपूर ।

ढोल – नगाड़े संग नाचो – गाओ ,

आपस  मे रंग प्रेम संग लगाओ ।

फूहड़ गीत शराब से दूर रहें सब ,

इससे  सम्मान  समाज देगा तब ।

           /// 2 ///

 ” खेलो सब रंगों के संग

बासंती रंग मे आकर होली ,

खुश  होकर के  सबसे बोली ।

जरा   देखो   तो  धरा  गगन ,

सबके सब  दिख  रहे  मगन !

फूल  खिले  हैं   चारों   ओर ,

देखकर नृत्य करता मनमोर ।

पवन  भी  है जी  को  भाती ,

जब खुशबू संग पास  आती ।

पेड़ों पर  चिड़ियाँ रही चहक ,     

चारों तरफ  फूलों की महक ।

खेलो-कूदो  सब रंगों के  संग ,

करें  न  कभी  किसी को तंग ।

गाओ – नाचो  मिलकर  साथ ,

रहे  न  अन्तर  धर्म  न  जात ।

समझें सब  हम बहिन – भाई ,

बीच  मे रह न  सके जो खाई ।

कुविचारों की होलिका जलायें ,

सुविचार  घर – घर में  फैलायें ।

बर्फी  गुजिया   लड्डू  खाओ ,

तरह – तरह  के  रंग  लगाओ ।

दिल खोलकर  होली मनाओ ,

फिर  कामों  मे  मन  लगाओ ।

             /// 3 ///

       ” होली का संदेश “

होली  के  हुड़दंग  से , 

बचे  रहें   सब  बाल ।

लापरवाही  से  सदा ,

हो  जाते  हैं  कुहाल ।।

फूहड़  गीत-नृत्य से ,

रहें  सदा  सब   दूर ।

संस्कार  बुरे  हो गये ,

जीवन   चकना  चूर ।।

नकली रंग शराब की ,

पड़े न तन पर  छाया ।

संकट से मानव जूझता ,

इसकी  है  ऐसी  माया ।।

अशुद्ध  मिठाई   कभी ,

रखें   न  अपने   हाथ ।

उसको  खाने पर सदा ,

बिगड़  जाती  है  बात ।।

ऐसा  काम  करें  नहीं ,

जिससे   हो   बदनाम ।

बोलें  ऐसे  बोल  सदा ,

ऊँचा   हो  जो  नाम  ।।

—जारी।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories