1 अप्रैल 2021 से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को भी लगेगी कोरोना की वैक्सीन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 23 मार्च 2021।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते संकट को देखते हुए आज बड़ी घोषणा की है। इसके मुताबिक 1 अप्रैल 2021 से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने जानकारी देते हुए कहा कि ” 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के व्यक्ति जिन्हें कोई बीमारी है या नहीं है, सबको कोरोना वैक्सीन लगाई जायेगी। जावड़ेकर ने बताया कि उक्त फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।”

जावड़ेकर ने बताया कि पहले बताया गया था कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के बाद दूसरी डोज 4 से 6 सप्ताह में ही लेनी चाहिए। लेकिन अब वैज्ञानिकों द्वारा की गई रिसर्च में पता चला है कि कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज 4 से 8 सप्ताह के दौरान लेना ठीक है। जावड़कर ने बताया कि देश में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। उसके लिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!