Ad image

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 22 जवान शहीद 30 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार। 

छत्तीसगढ़, 4 अप्रैल 2021। छत्तीसगढ़ से बहुत ही दुःखद खबर आ रही है जहाँ नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा ज़िले के बॉर्डर पर नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद आज (रविवार) सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाकर्मियों के 22 शव बरामद किये गए हैं। जबकि 30 जवानों को अस्पताल में भर्ती कराये जाने की खबर है।

एक समाचार एजेंसी के मुताबिक बीजापुर के एसपी कमलोचन कश्यप ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में हमारे शहीदों की संख्या 22 पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षाबलों को घटनास्थल से नक्सली महिला का शव मिला है। इस मुठभेड़ कई नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!