Ad image

बड़ी खबर: पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी से अभद्रता करने पर डॉक्टर को भेजा छुट्टी, जांच के आदेश

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ0 पर ड्यूटी टाइम में शराब पीने का है आरोप

गढ़ निनाद समाचार।

नई टिहरी, 7 अप्रैल 2021।। पूर्व मंत्री और उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै और उनकी पत्नी के साथ अभद्रता करने के मामले में सीएमओ टिहरी डॉ सुमन आर्य ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी डॉक्टर सिंघल को ओपीडी में न बैठने के निर्देश दिए हैं साथ ही उन्हें छुट्टी पर भेज दिया है। मामले की शिकायत हिमालयन अस्पताल से की गयी है। सीएमओ ने तत्काल दूसरा डॉक्टर भेजने के लिए भी हिमालयन अस्पताल प्रबंधन को लिखा है।

बता दें कि आज बुधवार को जिला अस्पताल बौराड़ी में कोरोना वैक्सीन लगाने के दौरान हिमालयन अस्तपाल के चिकित्सक सिंघल पर पूर्व मंत्री दिनेश धनै और उनकी पत्नी सीमा धनै के साथ अभद्रता  करने का आरोप लगा है। 

जिसके बाद सीएमओ डॉ. सुमन आर्य ने आरोपी चिकित्सक को छुट्टी पर भेजते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने पीपीपी संचालक हिमालयन अस्पताल के प्रबंधन को भी पत्र भेजा है। आज पूर्व मंत्री दिनेश धनै अपनी पत्नी सीमा धनै के साथ दोपहर तीन बजे के करीब कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए जिला अस्पताल गए थे। 

उजपा केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने बताया कि जब उनकी पत्नी को कोविड वैक्सीन लगने के बाद पैरों में झनझनाहट  महसूस हुई तो उन्होंने चिकित्सकों को समस्या बताई। इस दौरान एक हड्डी रोग चिकित्सक पहुंचे और उन्होंने कहा उनकी पत्नी को पैरालाइज का अटैक पड़ गया है, जल्द ही उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ेगा। इसपर पूर्व मंत्री ने कहा कि उनकी पत्नी और वह स्वयं घबरा गए थे । पूर्व मंत्री धनै ने आरोप लगाया कि डॉक्टर शायद नशे में था इसलिए उसने ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। 

मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमएस डॉ. अमित राय और सीएमओ डॉ. सुमन आर्य ने किसी तरह मामले को सुलझाया। थोड़ी देर बाद सीमा धनै सामान्य हो गई और वह अपने घर चली गयी। मामले की गंभीरता और आये दिन लोगों की शिकायत के मद्देनजर पूर्व मंत्री धनै ने जिलाधिकारी और हिमालयन अस्पताल प्रबंधन तंत्र को अवगत कराया है।

मामले मि गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डॉ. सुमन आर्य ने कहा आरोपी डॉक्टर राजीव सिंघल के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं और जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!