चमोली घाट के आंदोलनकारियों का देवप्रयाग आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

देवप्रयाग’ 8 अप्रैल 2021। आम आदमी कार्यकर्ताओं ने चमोली घाट के आंदोलनकारियों के देवप्रयाग पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

संगठन मंत्री धर्म सिंह चौहान ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर कई माह से चमोली घाट के सैकड़ों ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों पर लाठीचार्ज भी हुआ। वे जेल भी भेजे गए। लेकिन आज तक इनकी सड़क की मांग भाजपा सरकार पूरी नहीं कर पाई। 

आक्रोश स्वरूप ये आंदोलनकारी चमोली घाट से देहरादून मुख्यमंत्री आवास के लिए पैदल कूच करने पर मजबूर हुए हैं और पैदल चलते हुए आज इनके देवप्रयाग क्षेत्र आगमन पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर भोजन व्यवस्था की।

पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष गणेश भट्ट ने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को जनहित में चल रहे आंदोलनों का अपने स्तर पर जरूर सहयोग करना चाहिए। 

स्वागत करने वालों में बागवान ग्राम प्रधान नरेश कोठियाल, आप विधानसभा अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान, वरिष्ठ सदस्य जगदम्बा प्रसाद डंगवाल, युवा कार्यकर्ता महेश चन्द्र, गजेंद्र बंगवाल, विपिन भट्ट सहित कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने विधानसभा उपाध्यक्ष गणेश भट्ट सहित समस्त कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!