डीएम ने वनाग्नि रोकने के लिए ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश

डीएम ने वनाग्नि रोकने के लिए ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश
Please click to share News

गढ़ निनाद समाचार।

नई टिहरी, 04 अप्रैल 2021। वनाग्नि पर रोकथाम के लिए जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि गर्मियों के इस सीजन में वनाग्नि की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है जिससे वह संपदा की क्षति के साथ-साथ वन्य जीवों एवं पक्षियों को भी इसका परिणाम भुगतना पड़ रहा है। 

डीएम ने वनाग्नि को रोकने में ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के लिए वन विभाग, ग्राम विकास अधिकारियों, राजस्व उपनिरीक्षकों, ग्राम प्रहरी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है साथ ही ग्राम प्रधानों से भी सहयोग की अपेक्षा की है।

उन्होंने कहा कि  खेत-खलियानों, उद्यानों एवं घर के आसपास झाड़ियों एवं सुखी घांस-फूस को न जलाया जाय। उन्होंने वनों के आसपास सटे गावो/ घरों पर कम से कम 10 मीटर तक फायर लाइन (घास व झाड़िया) साफ करने व खेतो, उद्यानों में झाड़ियों को न जलाने की अपेक्षा की है। 

डीएम ने कहा कि वनाग्नि से केवल वन संपदा ही नही बल्कि पशु-पक्षियो सहित मानव को भी जान-माल की क्षति होने की भी निरंतर संभावना बनी रहती है। 


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories