अस्पताल परिसर में गंदगी पर डीएम ने लगाई फटकार, अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

नई टिहरी, 7 अप्रैल 2021। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौण्ड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में पसरी गंदगी देखकर जिलाधिकारी ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए चिकित्सालय को व्यवस्थित एवं साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए है।  अनुपस्थित वहीं अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पाया कि डॉ संजय पुरसोड़ा व फार्मेसिस्ट राजेन्द्र भंडारी  उपस्थिति पंजिका में दर्ज थी लेकिन वे सवेम मौके पर उपस्थित नहीं थे। फार्मेसिस्ट  एमएस असवाल की उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति दर्ज नही थी। 

जिलाधिकारी द्वारा कर्मियों  की उपस्थिति के बारे में पूछे जाने किसी भी कार्मिक द्वारा संतोषजनक जवाब नही दिया गया। जिसपर जिलाधिकारी अनुपस्थित कर्मचारियों के स्पष्टीकरण तालाब करने के निर्देश एसडीएम प्रतापनगर को दिए है। 

इसके अलावा जिलाधिकारी ने ओपीडी, प्रसव कक्ष, महिला/पुरुष वार्ड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष के वेटिंग रूम में रखी भारतोलन मशीन भी खराब स्थिति में पाई गई। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सधिकारी को समस्त सूचनाओं सहित मुख्यालय स्थित कार्यालय में उपस्थित होने को निर्देश दिए है। 

इसके अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने लंबगांव बाजार में झूलते तारों को हटाने, महारगांव झांझर धार में एएनएम की तैनाती, लंबगांव से कुड़िसौड केंद्रीय विद्यालय के लिए स्कूल बस लगाए जाने प्रकरणों पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

मौके पर एसडीएम प्रतापनगर रजा अब्बास, थाना प्रभारी लंबगांव रमेश कुमार के अलावा स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!