सीएम ने उत्तरकाशी पहुंच पूर्व विधायक गोपाल सिंह रावत को दी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी, 5 मई 2021। गनिस। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज उत्तरकाशी पहुंच कर पूर्व विद्यायक स्व. गोपाल सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम आज स्व0 रावत की तेरहवीं में सम्मिलित हुए। इस दौरान उनके साथ जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक भी साथ रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री रावत , गणेश जोशी व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मदन कौशिक ने स्वर्गीय पूर्व विधायक गोपाल सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार को सात्वंना दी।

इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा,राष्ट्रीय मंत्री डॉ स्वराज विद्वान,जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान,विजयपाल मखलोगा, पवन नोटियाल,सुधा गुप्ता,रावल हरीश सेमवाल,विष्णुपाल रावत,पूनम रमोला,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!