मोदी सरकार-2 के 43 मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

मोदी सरकार-2  के 43 मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
Please click to share News

उत्तराखण्ड का डिमोशन, निशंक से कैबिनेट छीन अजय भट्ट को बनाया राज्यमंत्री

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले विस्तार में नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विन वैश्नव,पशुपति कुमार पारस,  किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सभी नये मंत्रियों को शपथ दिलाई।

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में जिन 43 मंत्रियों ने शपथ ली उनके नाम इस प्रकार है-

कैबिनेट मंत्री

नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, अश्विन वैश्नव, पशुपति कुमार पारस, किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी

व अनुराग ठाकुर

राज्य मंत्री

अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, राज कुमार सिंह,भूपेंद्र यादव, पंकज चौधरी, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायण स्वामी, कौशल किशोर, बीएल वर्मा, अजय कुमार, देबू सिंह चौहान, भगवंत खूबा कपिल पाटिल प्रतिमा भौमिक,  सुभाष सरकार, भगवत कराड, भारती प्रवीण पवार, विश्वेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, मुंजापारा महेंद्र भाई, जॉन बारला, डॉ एल मुरुगन व निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं।

**नीशीथ (35) मोदी के सबसे युवा मंत्री**

नीशीथ प्रमाणिक मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले सबसे युवा मंत्री हैं। मात्र 35 साल के प्रमाणिक कूचबिहार सीट से लोकसभा सांसद हैं। राजनीति में आने से पहले वह प्राइमरी स्‍कूल में अध्‍यापक थे। उन्‍होंने बीसीए की डिग्री हासिल की है। उनका जन्‍म जलपाईगुड़ी में हुआ है।

शपथ ग्रहण से पहले का घटनाक्रम

** मंत्रिमंडल विस्तार से पहले रविशंकर प्रसाद, जावड़ेकर, हर्षबर्धन, निशंक, गंगवार समेत 12 केंद्रीय मंत्रियों ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा **

देखें- इस्तीफों की पूरी लिस्ट

1. रविशंकर प्रसाद

2. प्रकाश जावड़ेकर

3. डॉ. हर्षवर्धन

4. बाबुल सुप्रियो

5. रतनलाल कटारिया

6. रमेश पोखरियाल निशंक

7. देबोश्री चौधरी

8. संतोष गंगवार

9. संजय धोतरे

10. अश्विनी चौबे

11. प्रताप सारंगी

12. राव साहेब दानवे 

13. सदानंद गौड़ा

14. थावरचंद गहलोत

मंत्री बनने से पहले की पीएम से मुलाकात

बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार किया है। वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, पुरुषोत्तम रुपाला और जी. किशन रेड्डी का प्रमोशन किया गया है।

तीरथ को नहीं मिली जगह

आज जिन नये चेहरों के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। इनमें उत्तराखण्ड से अजय भट्ट भी शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बारे में भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

उत्तराखण्ड को अब एक राज्यमंत्री

उत्तराखण्ड के लिए सबसे  निराशाजनक खबर यही है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्तराखण्ड को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था लेकिन डॉ निशंक को कैबिनेट मंत्री पद से हटाया गया है और झुनझुने के तौर पर सांसद अजय भट्ट को राज्य मंत्री बनाया गया है।  बता दें कि गढ़वाल मंडल से इस बार सीएम और केंद्रीय मंत्री की कुर्सी छीन ली गई है। 


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories