भारत से सबसे बड़ा 228 सदस्यीय दल जाएगा टोक्यो ओलंपिक, 85 पदक स्पर्द्धाओं में करेगा चुनौती पेश

भारत से सबसे बड़ा 228 सदस्यीय दल जाएगा टोक्यो ओलंपिक, 85 पदक स्पर्द्धाओं में करेगा चुनौती पेश
Please click to share News

*दीपक पुंडीर*

नई दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ इस बार भारत से 119 खिलाड़ियों समेत 228 सदस्य दल को टोक्यो ओलंपिक के लिए भेजेगा। जो अब तक का सबसे बड़ा दल होगा। इससे पहले रियो ओलंपिक में 118 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा के अनुसार दल में 67 पुरुष और 52 महिला प्रतिभागी शामिल हैं। ये खिलाड़ी 85 पदक स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। 

पहला दल 17 जुलाई को होगा रवाना

भारत से टोक्यो जाने वाला पहला दल 17 जुलाई को रवाना होगा इसमें कुल 90 खिलाड़ी और अधिकारी होंगे। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 तक होगा। 

दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं

कोविड के कारण खेल के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।ओलंपिक खेल पूरी तरह से आपातकाल उपायों के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे हैं। आपातकाल 22 अगस्त 2021 तक चलेगा।

भारतीय नौकायन का एक दल पहुंचा टोक्यो

भारतीय नौकायन का एक दल भी टोक्यो पहुंच गया है। जहां विभिन्न देशों के नौकायन खिलाड़ी भाग लेने हेतु पहुंच गए हैं।  मुक्केबाजी और निशानेबाजी में भी टीम क्रमशः इटली और क्रोएशिया से टोक्यो पहुंचे रहीं हैं। भारोत्तोलक मीराबाई चानू अमेरिका से 15 या 16 जुलाई को टोक्यो पहुंचेगी।

सभी खिलाड़ी पूरी तरह हैं तैयार

23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक खेलों के लिए सभी खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं। भारत की तरफ से ओलंपिक खेलों में विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, दीपिका कुमार, पीवी सिंधु जैसे खिलाड़ियों से गोल्ड मेडल लाने की उम्मीद की जा रही है।

“वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो जाने वाले एथलीटों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। “

टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से जाएंगे ये एथलीट-

तीरंदाजी- तरुणदीप राय अतनु दास  प्रवीण जाधव दीपिका कुमारी

एथलीट्स – केटी इरफान (20 किलोमीटर रेस वॉक) संदीप कुमार (20 किलोमीटर रेस वॉक) राहुल रोहिला (20 किलोमीटर रेस वॉक) गुरप्रीत सिंह (50 किलोमीटर रेस वॉक) भावना  (20 किलोमीटर रेस वॉक) प्रियंका गोस्वामी (20 किलोमीटर रेस वॉक) अश्विनाश सबले (300 मीटर स्टीपल चेस) मुरली श्री शंकर (लॉन्ग जंप) एमपी जयवीर (400 मीटर हर्डल रेस) नीरज चोपड़ा (जैवलिन थ्रो) शिवपाल सिंह (जैवलिन थ्रो) अनु रानी (जैवलिन थ्रो) तेंजद्रपाल सिंह (शॉट पुट) दुत्ती चंद (100 मीटर और 200 मीटर रेस इवेंट) कमलप्रीत कौर (डिस्कस थ्रो) सीमा पूनिया (डिस्कस थ्रो)

बैडमिंटन – पीवी सिंधु (बैडमिंटन) बी साई (बैडमिंटन) सिक्की रेड्डी और चिराग शेट्टी (बैडमिंटन डबल्स इवेंट)

बॉक्सिंग –  मैरी कॉम (51 किलोग्राम) विकास कृष्णा (69 किलोग्राम) लवलीना (69किलोग्राम) आशीष कुमार (75 किलोग्राम) पूजा रानी (75 किलोग्राम) सतीश कुमार (91 किलोग्राम) अमित पंघाल (52 किलोग्राम) मनीष कौशिक (63 किलोग्राम)सिमरनजीत कौर (60 किलोग्राम)

फेंसिंग- ओलंपिक गेम्स के फेंसिंग इवेंट में भारत पहली बार हिस्सा ले रहा है। भवानी देवी फेंसिंग इवेंट में हिस्सा लेने वाली भारतीय खिलाड़ी होंगी।

गोल्फर- अनिर्बान लाहिड़ी उद्यान मने अदिति अशोक 

जिमनास्ट – प्रणति नायक भारत की ओर से जिमनास्टिक में क्वालीफाई करने वाली दूसरी जिमनास्ट।

हॉकी – भारत की पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीम

जूडो- सुशीला देवी भारत की तरफ से हिस्सा लेने वाली अकेली खिलाड़ी हैं।

रोइंग – अर्जुन और अरविंद सिंह ।

शूटिंग – अंजुम मोदगिल (10 मीटर) अपूर्व चंदला (10 मीटर) दिव्यांश सिंह (10 मीटर) दीपक कुमार (10 मीटर) तेजस्वीनी सावंत (50 मीटर) संजीव राजपूत (50 मीटर) ऐश्वर्या प्रताप (50 मीटर) मनु भाकर (10 मीटर) यशस्विनी सिंह (10 मीटर) सौरव चौधरी (10 मीटर) अभिषेक वर्मा (10 मीटर) राही (25 मीटर) चिंकी यादव (25 मीटर) अंगद वीर सिंह (Skeet) मीराज सिंह (Skeet)

स्विमिंग-  सजन प्रकाश ।

टेबल टेनिस – शरत कमल साथियान , सुतीर्था मुखर्जी मनिका बत्रा ।

टेनिस – सानिया मिर्जा और अंकिता रैना।

वेटलिफ्टिंग – मीराबाई चानू ।

रेसलिंग – सीमा बिस्ला (50 किलोग्राम) विनेश फोगाट (53 किलोग्राम) अंशु मलिक (57 किलोग्राम) सोनम मलिक (62 किलोग्राम) रवि कुमार दहिया (57 किलोग्राम) बजरंग पुनिया (65 किलोग्राम) दीपक पूनिया (86 किलोग्राम)


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories