मकान ढहने से 15 बकरियों की मौत 8 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

घनसाली। घनसाली क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण बाल गंगा घाटी की आरगढ़ पट्टी अंतर्गत ग्राम पंचायत घैरका मे एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे 15 बकरियों की दबकर मौत हो गई है।

भारी बारिश के चलते पट्टी आरगढ़ के घैरका गांव में राकेश चौहान के आवासीय मकान के ढहने से 15 बकरियों के मरने की खबर है । गनीमत रही कि राकेश चौहान का परिवार बाल बाल बच गया। मकान का एक हिस्सा जमीदोंज होने से आठ बकरियां भी घायल हो गई हैं। इसकी सूचना ग्राम प्रधान घैरका श्री मनोज रतूड़ी के द्वारा दी गई। 

प्रधान ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण विकासखंड  भिलंगना की बाल गंगा घाटी में आज सुबह करीब 8.30 बजे ग्राम पंचायत घैरका पट्टी आरगढ निवासी राकेश चौहान का आवासीय भवन ढह गया। उक्त भवन के एक हिस्से में बकरियां रहती थी। जिनमे से मलबे में दब कर 15 बकरियां मर गई तथा आठ घायल हुई हैं। 

इस बात की पुष्टि राजस्व उप निरीक्षक दल्ला धर्मानंद ममगाईं ने की। राजस्व विभाग और पशुपालन विभाग  के द्वारा तत्काल मौके का जायजा लिया और मृत बकरियों का पंचनामा भर कर आगे की कार्यवाही की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!