Ad image

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानिए इस संयोग में पूजन का महत्व

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चंडीगढ़, गढ़ निनाद ब्यूरो।

नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज के अनुसार भगवान कृष्ण के भक्तों को कृष्ण जन्माष्टमी का बेसब्री से इंतजार रहता है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं इस साल जन्माष्टमी की तिथि और विशेष संयोग के बारे में…

भगवान कृष्ण के भक्तों को कृष्ण जन्माष्टमी का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन सभी कृष्ण भक्त भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन रहते हैं। घर और मंदिरों में कृष्ण लीलाओं की झांकियां सजाई जाती हैं। लोग व्रत और पूजन कर भगवान कृष्ण की आराधना करते हैं। मथुरा, वृंदावन, बरसाना में चारों ओर धूम रहती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु के पूर्णावतार श्री कृष्ण का जन्म आज से लगभग 5248 साल पहले हुआ था। ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं इस साल जन्माष्टमी की तिथि और विशेष संयोग के बारे में…

जन्माष्टमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग

पौराणिक मान्यता के अनुसार श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। माना जाता है उस दिन चंद्रमा वृष राशि में और रोहणी नक्षत्र का संयोग था। ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल जन्माष्टमी की तिथि पर भी विशेष संयोग बना है।

इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत 30 अगस्त, दिन सोमवार को पड़ रहा है। इस साल भी कृष्ण जन्माष्टमी पर 6 तत्वों के विशेष संयोग का निर्माण हो रहा है। 30 अगस्त को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ वृष राशि और रोहणी नक्षत्र का भी संयोग है। हालांकि रात्रि में 1 बजकर 59 मिनट तक ही अष्टमी तिथि रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी।

दुर्लभ संयोग में पूजा का महत्व

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे दुर्लभ संयोग में पूजन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस तिथि और संयोग में भगवान कृष्ण का पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। व्यक्ति को भगवत कृपा की प्राप्ति होती है। जो लोग कई जन्मों से प्रेत योनि में भटक रहे हो इस तिथि में उनके लिए पूजन करने से उन्हे मुक्ति मिल जाती है। इस संयोग में भगवान कृष्ण के पूजन से सिद्धि की प्राप्ति होगी तथा सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!