14 अगस्त संस्कृत दिवस पर विशेष

14 अगस्त संस्कृत दिवस पर विशेष
Please click to share News

          ” संस्कृत महिमा “

-डाॅ .सुरेन्द्र दत्त सेमल्टी

बह रही संस्कृत की सरिता ,

ज्ञान जल मे डुबकी लगायें ।

भरा  उसमें  ज्ञान जो सारा ,

उसको  हम  सब  अपनायें ।।

देवों  को  भी  सबसे प्रिय है ,

यह  जो   है  संस्कृत  बाणी ।

इसकी महिमा विश्व है गाता ,

अपनायें  सब   मानवप्राणी ।।

वेद-उपनिषद-पुराण  सभी ,

संस्कृत   से   भरे  पड़े   हैं ।

जो इस  महिमा को जानते ,

वे  विश्व  मे  सबसे  बड़े  हैं ।।

अज्ञानता  उपेक्षा  के कारण,

इसे  पहचान  नहीं  सब पाये ।

खुली आँख तब थोड़ी-थोड़ी ,

जब बाहर से पढ़ने को आये ।।

ज्योतिष   कर्मकाण्ड  रहस्य  ,

संस्कृत  भाषा मे  है  समाया ।

हम तो अज्ञानी अल्पबुद्धि के ,

देवों  ने भी  इसका यश गाया ।।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories